शिक्षा सचिव व संचालक से मिल शिक्षकों ने बताई समस्याएं
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल 12 अप्रैल को प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, जिला गरियाबंद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में शिक्षा सचिव गौरव द्विवेदी एवं संचालक एस प्रकाश से मिला। शिक्षा सचिव को शिक्षक संवर्ग को केंद्र के समान वेतनमान, सहायक शिक्षकों को समयमान वेतनमान स्वीकृति, वेतन निर्धारण में उत्पन्न विसंगति निराकरण का सुझाव, विद्यालयों के संचालन हेतु समय एवं अवधि निर्धारण सहित विभिन्न मांगो के लिए ज्ञापन दिया। शिक्षा सचिव ने सभी मुद्दों पर संज्ञान लेते हुए उचित समाधान करने का भरोसा दिया। संचालक लोक शिक्षण से रायगढ़ जिला के परीक्षा द्वारा चयनित प्रधानपाठक, संवर्ग-वार पदोन्नति, व्याख्याता पदोन्नति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने भी सभी समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश जारी किए। इस दौरान चेतन वर्मा, सतीश ब्यौहारे, पवन साहू, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, यशवंत सहित दुर्ग, रायपुर, बस्तर, रायगढ़ से भी पदाधिकारीगण उपस्थित थे।