गरोठ | मप्र शासन द्वारा स्वीकृत केशशिल्पी योजना के तहत क्षेत्र के केशशिल्पियों को लाभ दिलाने के लिए सेन समाज के प्रतिनिधि जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन से मिले। प्रतिनिधियों ने जैन को शासन के आदेश की प्रति सौंपने के साथ अावेदन भी दिया। सेन समाज जिलाध्यक्ष दिलीप सेन ने बताया कि क्षेत्र में निवासरत सेन समाज के लोगों को योजना का लाभ दिलवाने का प्रयास करें ताकि युवा योजना का समय पर लाभ लेकर अपने पैरों पर खड़े हो सकें। सेन समाज युवा संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप सिसौदिया, तहसील अध्यक्ष सतीश गुजराती, लक्ष्मीनारायण भाटिया सहित पदाधिकारी मौजूद थे।