तीन मुर्गी फाॅर्म बंद करने के दिए आदेश
गरोठ | खड़ावदा रोड पर रहवासी क्षेत्र में चलने वाले मुर्गी फाॅर्म को लेकर रहवासियों द्वारा शिकायत की गई थी। सुनवाई के बाद एसडीएम आरपी वर्मा ने खड़ावदा रोड स्थित तीन मुर्गी फाॅर्म बंद करने के आदेश नगर परिषद को दिए। फरियादी श्याम गुर्जर व सत्यनारायण खाती निवासी खड़ावदा रोड गरोठ ने नासिर कुरैशी व छोटू कुरैशी के विरुद्ध आवेदन देकर आबादी क्षेत्र में बिना अनुमति के मुर्गी फाॅर्म हाउस संचालित करने की शिकायत की थी। इस पर मुख्य नगर परिषद अधिकारी बनेसिंह सोलंकी तथा कस्बा पटवारी मुकेश शर्मा को जांच हेतु कहा गया। उन्होंने तीनों मुर्गीपालन केंद्र व चिकन दुकानें आबादी क्षेत्र में होना पाया। साथ ही मुर्गी फाॅर्म संचालित करने हेतु संबंधित विभाग का कोई भी लाइसेंस या अनुमति विभाग द्वारा देना नहीं बताया गया।