संतुलन बिगड़ा, गिरने से बाइक चालक घायल
गरोठ | खजूरीपंथ निवासी लक्ष्मीनारायण सुतार (55) बाइक सहित गिर गए। इससे उन्हें चेहरे व हाथ-पैर में चोट अाई। उन्होंने बताया बेटी व उसकी सहेली को घर से गरोठ शासकीय कॉलेज परीक्षा दिलवाने ला रहे थे। सोमवार सुबह 10.10 बजे पावटी से सेमली के बीच अचानक बाइक से संतुलन बिगड़ा और बाइक सहित गिर गए। घायल को गरोठ अस्पताल लाए।