गरोठ | शामगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के पास दो दिन में दूसरा हादसा है। शामगढ़ की तरफ से आ रही टवेरा आरजे 09 यूए 3043 का ड्राइवर साइड का पहिया अचानक निकल गया। इससे वह पलटती हुई सड़क के साइड में नीचे उतर गई। घटना में दो पिता व पुत्री घायल हो गए जबकि नानी को हल्की चोट आई। वहीं 6 माह की नातिन हुसैना पूरी तरह सुरक्षित है। घायलों को झालावाड़ रैफर किया।
सोमवार सुबह करीब 10.20 बजे शामगढ़ की तरफ से टवेरा कार आ रही थी। इसमें सवार असगर अली टेलरवाला (65) निवासी सुनेल जिला झालावाड़ (राजस्थान) ने बताया वे अहमदाबाद से आ रहे थे और गरोठ होते हुए भवानीमंडी से सुनेल (राजस्थान) जा रहे थे। अचानक कार का टायर निकल गया और वह पलट गई। घटना में असगर को सिर व पीठ पर चोट आई। प|ी सारा (60) को मामूली चोट आई जबकि बेटी अरवा पति सैफुद्दीन (32) को सिर, चेहरे व हाथ-पैर में गंभीर चोट आई। कार चालक यूसुफ पठान को भी मामूली चोट आई। घटना के समय गंभीर घायल अरवा की 6 माह की बेटी हुसैना गोद में थी लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आई।