पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • बाेलिया रोड पर देसी शराब ठेके के पीछे से मिली लाश

बाेलिया रोड पर देसी शराब ठेके के पीछे से मिली लाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरोठ | बोलिया रोड स्थित देसी शराब ठेके के पीछे से गरोठ निवासी कमलेश मालवीय की लाश मिली है। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत अधिक नशा होने के कारण हाेना बताई जा रही है। युवक रातभर से गायब था। पुलिस थाना एएसअाई ईश्वर जोशी ने बताया बुधवार दोपहर शराब ठेके के पीछे कुछ दूरी पर झोपड़ी के पास एक व्यक्ति की लाश की सूचना मिली। पहचान कमलेश पिता रामगोपाल मालवीय (40) निवासी बौथरा का कुआं रामपुरा दरवाजा गरोठ के रूप में हुई। युवक के पास से 10 ग्राम गांजा की पुड़िया बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में युवक स्मैक, गांजा व शराब पीने का आदि था, संभवत: रात में ही मौत हो चुकी थी। नशे का आदि होने के कारण चेहरा काला पड़ चुका था। विस्तृत कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।

खबरें और भी हैं...