पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • बेटी को कोई बहलाकर ले गया, उसे जल्दी ढंूढें़

बेटी को कोई बहलाकर ले गया, उसे जल्दी ढंूढें़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर की मारुति कॉलोनी निवासी पोरवाल समाज की 25 वर्षीय युवती बुधवार रात घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसका शुक्रवार तक पता नहीं चला है तो शाम को परिजन के साथ पोरवाल समाजजन व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी थाना गरोठ पहुंचे। जहां एसडीएम आरपी वर्मा व टीआई आनंदसिंह आजाद से चर्चाकर शीघ्र पता लगाने की मांग की। युवती के पिता जगदीश चौधरी ने शंका जाहिर करते हुए कहा कि बेटी को कोई युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। गुरुवार को परिजन ने गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। राधेश्याम सेठिया, पूर्व नगर राजेश चौधरी, सुरेश सेठिया, राजेश सेठिया, पंकज सेठिया, बद्रीलाल गुप्ता आदि मौजूद थे।

शीघ्र पता चल जाएगा

गुमशुदा युवती का पता लगाने के लिए लगातार पुलिस प्रयास कर रही है। इसके लिए अधिकारियों ने जानकारी भी दी है। आरपी वर्मा, एसडीएम गरोठ

खबरें और भी हैं...