पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • गरोठ में अंजनी नदी के पास परिषद बनाएगी स्वीमिंग पूल

गरोठ में अंजनी नदी के पास परिषद बनाएगी स्वीमिंग पूल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरवासियों को पार्क के साथ सर्वसुविधायुक्त राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंगपूल की सुविधा मिलेगी। नगर परिषद ने ड्राइंग डिजाइन सहित डीपीआर स्वीकृति के बाद शासन को भेज दी है। दो महीने में स्वीकृति के साथ टेंडर प्रक्रिया शुरू हाेकर काम इसी साल शुरू हो जाएगा।

गरोठ में निजी स्वीमिंगपूल नहीं हैं। ऐसे में तैराकी के शौकीन मंदसौर या राजस्थान जाते हैं। ड्राइंग डिजाइन और डीपीआर के साथ प्रस्ताव और नप मद का अंश स्वीकृति के साथ संभागीय स्तर से मंजूरी के बाद शासन स्तर पर अनुदान स्वीकृति के लिए भेजा है। शासन स्तर से जल्द मंजूरी मिले इसलिए विधायक चंदरसिंह सिसौदिया पत्र लिखने के साथ भोपाल स्तर पर प्रयास शुरू किए हैं। नगर परिषद चाहती है कि इसी वर्ष कार्य शुरू होकर अगले वर्ष गर्मी में लोगों को स्वीमिंग पूल का लाभ मिल सके। पार्क निर्माण भी शुरू हो, हालांकि पूर्ण रुप से विकसित होने में 18 महीने लेंगे। इस अवधि के दौरान नगर परिषद तीन चरण में कार्य करेंगी।

अंजनी नदी से पानी टंकी तक : नगर परिषद अध्यक्ष अनोख पाटीदार के अनुसार 8 हजार स्क्वेयर फीट जगह में पार्क व स्वीमिंगपूल बनेगा। यह अंजनी नदी से नई पानी टंकी तक का क्षेत्र हैं। अधिकांश जमीन राजस्व विभाग की है, स्वीकृति मिल चुकी है। इसके बाद भी जगह कम पड़ती है तो नगर परिषद के पास और जमीन है।

8 हजार स्क्वेयर फीट जमीन जहां पार्क व स्वीमिंगपूल बनाना प्रस्ताव है।

खबरें और भी हैं...