पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना अनुमति हो रहा था बोरवेल तहसीलदार ने जब्त की मशीनें

बिना अनुमति हो रहा था बोरवेल तहसीलदार ने जब्त की मशीनें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र में प्रतिबंध के बाद भी अवैध रूप से दिन-रात बोरवेल मशीनें चल रही हैं। प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। पिछले दिनों भानपुरा नगर में बोरवेल हो गया और प्रशासन ने नोटिस देने तक कार्रवाई सीमित रखी। गरोठ में भी सोमवार रात में बोरवेल करने की मशीन पकड़ी, लेकिन कार्रवाई मंगलवार को हुई।

नगर में पुरानी कृषि उपज मंडी के समीप एक खेत में अवैध बोरवेल होने की शिकायत पर सोमवार देररात एसडीएम आरपी वर्मा को मिली। उन्होंने तहसीलदार अजय पाठक व कस्बा पटवारी मुकेश शर्मा को मौके पर भेजा। तहसीलदार अजय पाठक ने बताया कि उन्होंने जब्त मशीन क्रमांक- केए-01 एमजी3855 व उसके साथ जब्त किए ट्रक क्रमांक-केए 01 एमजी3856 को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस थाने में खड़ाकर पंचनामा बनाया और एसडीएम वर्मा को प्रतिवेदन दिया। एसडीएम ने बोरवेल मशीन मालिक तथा मशीन लगवाने वाले किसान रामदयाल खाती के विरुद्ध पेयजल परिरक्षण अधिनियम की धारा-9 व अवैध उत्खनन के तहत कार्रवाई की।

सरपंच संघ का अध्यक्ष है एजेंट - जब्त बोरवेल मशीन का एजेंट ग्राम पंचायत रणायरा का सरपंच शंभूलाल धाकड़ है। जो कि सरपंच संघ का गरोठ ब्लॉक अध्यक्ष भी है। इसके अलावा भी अन्य कई लोग एजेंट बनकर अन्य राज्यों से बोरवेल मशीनें बुलवाकर चला रहे हैं।

कार्रवाई में भेदभाव नहीं

शिकायत मिलने पर चाहे कितने भी पहुंच वाला व्यक्ति हो उस पर प्रशासन कार्रवाई करेगा। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार भेदभाव नहीं होगा। साथ ही क्षेत्र में बोरवेल मशीनों को रोकने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। रामप्रसाद वर्मा एसडीएम गरोठ

हाल ही में मंगवाई थी

बाहर से बोरवेल मशीन बुलाकर एजेंटी का कार्य अभी शुरू किया है, इस मशीन द्वारा यह दूसरा बोर था। किसी ने शिकायत कर दी जिस पर कार्रवाई की गई है। अन्य 4-5 लोग भी इसी प्रकार से बाहर से मशीनें मंगवाकर एजेंटी का कार्य कर रहे हैं। शंभूलाल धाकड़, अध्यक्ष ब्लॉक सरपंच संघ गरोठ

खबरें और भी हैं...