शिकायत पर मुर्गी फाॅर्म बंद करने के दिए आदेश
खड़ावदा रोड पर रहवासी क्षेत्र में चलने वाले मुर्गी फाॅर्म को लेकर रहवासियों द्वारा शिकायत की गई थी। सुनवाई के बाद एसडीएम आरपी वर्मा ने खड़ावदा रोड स्थित तीन मुर्गी फाॅर्म बंद करने के आदेश नगर परिषद को दिए।
फरियादी श्याम गुर्जर व सत्यनारायण खाती निवासी खड़ावदा रोड गरोठ ने नासिर कुरैशी व छोटू कुरैशी के विरुद्ध आवेदन देकर आबादी क्षेत्र में बिना अनुमति के मुर्गी फाॅर्म हाउस संचालित करने की शिकायत की थी। इस पर मुख्य नगर परिषद अधिकारी बनेसिंह सोलंकी तथा कस्बा पटवारी मुकेश शर्मा को जांच हेतु कहा गया। उन्होंने तीनों मुर्गीपालन केंद्र व चिकन दुकानें आबादी क्षेत्र में होना पाया। लाइसेंस भी नहीं था। यही नहीं दो में से एक मुर्गी फाॅर्म सरकारी चरनोई की जमीन पर होना पाया। जांच रिपोर्ट के अाधार और मुर्गी फाॅर्म संचालक द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर खड़ावदा मुख्य सड़क मार्ग से लगे बरखेड़ालोया मार्ग पर संचालित किए जाने वाले तीनों मुर्गी फाॅर्म बंद कर किए जाने का आदेश जारी हुआ।