गोशाला संचालक से मारपीट के विरोध में बोलिया बंद रहा
तहसीलदार अजय पाठक को ज्ञापन सौंपते नगर व ग्रामवासी।
भास्कर संवाददाता | गरोठ
गोग्रास सेवा संस्थान द्वारा संचालित गोशाला के संचालक से मारपीट और झूठा प्रकरण दर्ज के विरोध में को लेकर बोलिया बंद सफल रहा। सुबह से दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने-अपने संस्थान बंद रखे। इसमें रहवासियों ने सहयोग दिया। बंद शांतिपूर्ण तरीके से दिनभर बंद रहा।
बंद के दौरान गोग्रास समिति व ग्रामीणों द्वारा नया बस स्टैंड पर एसडीएम के नाम तहसीलदार अजय पाठक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि गोशाला संचालक बालकिशन पिता कन्हैयालाल पर झूठा प्रकरण वापस लिया जाए और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।