परिषद पेयजल संकट से निपटने के लिए गंभीर नहीं, कम दबाव से हाे रही सप्लाई
नगर के मुख्य पेयजल स्त्रोत बर्रामा स्थित चंबल नदी (गांधी सागर बांध) में पानी की कोई कमी नहीं है। यहां तक कि लगातार चल स्तर उतरने के बावजूद भी पानी की कमी नहीं रहेगी। वर्तमान में इंटकवेल से करीब 100 फीट दूर पानी जा चुका हैं, इसके बावजूद भी नगर परिषद के जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। स्थिति यह है कि नदी से इंटकवेल तक पानी पहुंचाने के लिए दो-दो मोटर लगा रखी है, उसके बावजूद नगर में समय पर पेयजल वितरण नहीं हो पा रहा हैं। वितरण समय गड़बड़ाने के साथ ही कम प्रेशर के साथ पानी वितरण का समय भी कम-ज्यादा हो रहा हैं। ऐसे में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा हैं। जबकि अभी तेज कर्मी का असर इतना नहीं दिखाई दे रहा हैं।
नगर परिषद द्वारा जिस प्रकार नगर में पेयजल वितरण की व्यवस्था बना रखी हैं। उसके अनुसार प्रतिदिन करीब 20 लीटर पानी वितरण किया जाता हैं। गर्मी में 15 से 20 फीसदी पानी की अतिरिक्त मांग बढ़ जाती हैं। इस अतिरिक्त पानी के लिए नगर परिषद द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि जितना पानी वितरण होना चाहिए। उसमें कमी आई है, जो नगर में वितरण व्यवस्था से झलक रही हैं। नगर में शामगढ़ रोड, खड़ावदा रोड, नई आबादी सहित कालोनी क्षेत्रों में अधिकांश जगह पानी वितरण का समय तो गड़बडा रहा हैं, साथ ही कम प्रेशर के साथ नलों में पानी आ रहा हैं। ऐसे में पानी की आपूर्ति पूर्ण रुप से नहीं हो पा रही हैं।
कभी 7 तो कभी 7.30 बजे तक हो रहा जलप्रदाय
शामगढ़ रोड निवासी भगवानसिंह, राजेंद्रप्रसाद विश्वकर्मा ने बताया पानी सप्लाई का समय सुबह का है, लेकिन कई बार देरी से आने के साथ कम प्रेशर से आता हैं। इसी प्रकार नई आबादी क्षेत्र के श्रीराम चौहान, मनसुखलाल चौहान, मदन शर्मा ने बताया क्षेत्र में एक तरफ सुबह तो दूसरी तरफ शाम को पानी आता हैं। सुबह 6 बजे का समय है, लेकिन समय पर नल नहीं आ रहे हैं। कभी 7 तो कभी 7.30 बजे पानी आ रहा हैं। सामान्यतः: 25 से 30 मिनिट पानी आता है, लेकिन कुछ दिनों से समय में कटौती होने के साथ कोई समय नहीं हैं। ऐसे में लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा हैं, नई आबादी सहित ब्राह्मण मोहल्ला से लेकर कई कॉलोनी क्षेत्रों में लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा हैं। पांच हजार लीटर का पानी का टैंकर 300 से 325रुपए में आ रहा हैं। ब्राह्मण मोहल्ला निवासी सुनील शर्मा ने बताया की पानी की समस्या तो है, इसलिए शुरु में तो आवश्यकता पड़ने पर 200 लीटर के ड्रम भरवा रहे थे। इस बार पानी की ज्यादा कमी होने के कारण टेंकर डलवाया हैं।
बर्रामा में इंटकवेल से इतनी दूर पहुंच चुका पानी और अब दो मोटर से पानी इंटकवेल पहुंचा रहे हैं।
एक साल का अनबंध और बाकी है
वर्तमान में अनुबंध होने के कारण नया इंटकवेल बनाने का प्रस्ताव नहीं बना सकते हैं। इसलिए नया बनाने का प्रस्ताव परिषद की बैठक में पास नहीं कर पाए। एक साल का अनुबंध और बाकी है, इसलिए पानी की व्यवस्था करना ठेकेदार का काम हैं। बनेसिंह सोलंकी, सीएमओ- नगर परिषद, गरोठ
चंबल में भरपूर पानी है
चंबल में भरपूर पानी है, उसे नगर तक लाने के लिए इंतजाम और बढ़ाना पड़े तो बढ़ाए गे। जब गरोठ नगर पंचायत थी, तब भी पानी की कमी नहीं आने दी। अब नगर परिषद में भी पानी की कमी नहीं आने देंगे। अनोख पाटीदार, अध्यक्ष नगर, परिषद- गरोठ
अब दो मोटर से खीच रहे पानी-फिर भी कमी- बर्रामा में इंटकवेल तक पानी पहुंचाने के लिए पहले चंबल नंदी में एक मोटर से पानी खी चा जा रहा था। अब दाे मोटर लगाकर पानी खिच रहे हैं। इसके बावजूद पर्याप्त पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही हैं।