पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरखेड़ा लोया में गोपालकृष्ण विवाहोत्सव शुरू

बरखेड़ा लोया में गोपालकृष्ण विवाहोत्सव शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर से 2 किमी दूर स्थित बरखेड़ा लोया स्थित प्राचीन श्री गोपालकृष्ण मंदिर में मुरलीधर श्री गोपालकृष्ण भगवान का विवाह उत्सव मनाया जा रहा है। ग्रामवासियों द्वारा विवाह की रस्में निभाई जा रही हैं। धार्मिक और पौराणिक परंपराओं के साथ पंडित बालकिशन द्वारा ग्रामवासियों की उपस्थिति में लग्न लिखाई की रस्म पूर्ण करवाई।

ग्रामवासी दुर्गेश पाटीदार ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम 17 अप्रैल तक चलेगा। प्रतिदिन विवाह की रस्में निभाई जाएंगी। 16 अप्रैल को मंदिर प्रांगण में विवाह लग्न से पहले की रस्मों और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। महिलाएं धोली कलश लेकर आएंगी। गंगा यात्रा अौर बिंदोली बैंडबाजों के साथ निकलेगी। 17 अप्रैल को श्री गोपाल कृष्ण को दूल्हेराजा के रूप में तैयार बरखेड़ा लोया से सुबह 10 बजे बरात रवाना होगी। बरात मंदिर प्रांगण से शुरू होकर विजय मार्ग से गरोठ स्थित अस्पताल चौराहा, शहीद चौक से भानपुरा रोड पहुंचेगी। बरात जगदीश पिता शोभाराम पाटीदार, निवासी जावी जिला नीमच वालों के यहां के लिए विभिन्न वाहनों में सवार होकर रवाना होगी।

17 को जावी जाएगी बरात, महिलाएं धोली कलश लाएंगी
श्री गोपालकृष्ण मंदिर में विराजित भगवान का विग्रह।

बरखेड़ा लाेया स्थित श्री गोपालकृष्णाया।

खबरें और भी हैं...