पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिपलिया मिठ्ठेशाह के ग्रामीणों ने पानी के लिए 2 घंटे लगाया जाम, किया प्रदर्शन

पिपलिया मिठ्ठेशाह के ग्रामीणों ने पानी के लिए 2 घंटे लगाया जाम, किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पिपलिया मिट्ठेशाह में जलसंकट से परेशान ग्रामवासियों ने सड़क पर पत्थर जमाकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पुलिस बल और तहसीलदार अजय पाठक पहुंचे। 2 घंटे के चक्काजाम के बाद अधिकारियों द्वारा ट्यूबवेल खनन की स्वीकृति के बाद ग्रामवासियों ने जाम हटाया।

पिपलिया मिटठेशाह में ग्रामवासी भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कालूसिंह, मेहरबानसिंह, रेशमाबाई, डालीबाई ने बताया कि ग्राम में सभी जलस्त्रोत जवाब दे चुके हैं जिसके कारण ग्रामवासी दूर-दूर भटककर पेयजल ला रहे हैं। कई बार कहने के बाद भी ग्राम पंचायत द्वारा पेयजल संकट के निदान के लिए कोई प्रयास नहीं किया है। जिससे परेशान होकर ग्राम के पुरुषों एवं महिलाओं ने भवानीमंडी-गरोठ मार्ग पर बीच सड़क में पत्थर रख चक्काजाम किया। तहसीलदार अजय पाठक, टीआई आनंदसिंह आजाद मौके पर पहुंचे व ग्रामवासियों को समझाया। आखिरकार लोगों को समझाइश देकर एक सप्ताह में ग्राम में नया ट्यूबवेल खनन किए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामवासियों ने रोड से पत्थर हटाकर चक्काजाम समाप्त किया।

पानी की मांग को लेकर सड़क पर पत्थर रखकर रास्ता रोक दिया।

खबरें और भी हैं...