हवा व अांधी के बाद तेज बारिश, छत के पतरे उड़े, बालिका घायल
गरोठ/गांधी सागर | अंचल के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार शाम तेज हवा के साथ आंधी चली। इसके साथ गांधीसागर में करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे सड़कें तरबतर होने के साथ पानी बहने लगा। गरोठ तहसील के ग्राम सूरजना व आसपास भी तेज हवाओं के साथ आंधी चली। इससे ग्राम जालिया निवासी राजू दायमा के घर की छत के लोहे के पतरे उड़ गए। कुछ पतरे आंगन में तो कुछ घर के अंदर ही गिर गए। उसकी भांजी टीना पिता कैलाश दायमा (14) तेज आंधी के कारण पतरे हिलने लगे तो वह कमरे से बाहर निकली तभी एक पतरा उड़कर उसके पैर पर गिर गया। इससे उसकी अंगुली कट गई। घायल अवस्था में सिविल अस्पताल गरोठ लेकर आए।