पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकारी बोले अब नहीं माने तो हम कार्रवाई के लिए स्वतंत्र

अधिकारी बोले- अब नहीं माने तो हम कार्रवाई के लिए स्वतंत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम चिकन्या में बिंदोली रोकने की घटना के बाद एक महीने से आए दिन दलित व सौंधिया राजपूत के लोगों के बीच विवाद की स्थिति बन रही हैं। मंगलवार विधायक चंदरसिंह सिसाैदिया की उपस्थिति में हुई दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों की बैठक के दौरान एसडीएम आरपी वर्मा और एएसपी डॉ. इंद्रजीत बाकलवार ने स्पष्ट शब्दों में अपनी मंशा जता दी। अधिकारियों ने कहां कुछ लोगों के कारण गांव का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे।

समझाइश के लिए यह अंतिम बैठक है इसके बाद किसी ने गांव का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो हम कानूनी तरीके से कार्रवाई के लिए स्वतंत्र हैं। दोनों पक्ष यह न समझे की झूठी शिकायत पर प्रकरण दर्ज होने पर कार्रवाई होगी। यदि जांच में शिकायत गलत पाई गई तो शिकायतकर्ता के खिलाफ भी कार्रवाई होगी, वह यह ने समझे की वह दूसरे पक्ष को झूठा फंसाकर बच जाएगा। इस पर दोनों पक्षों ने अपनी बाते रखने के साथ ही आश्वस्त किया की कुछ लोगों के कारण ग्राम का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे और ग्राम का विवाद पहले की तरह ग्राम में ही निपटाएंगे।

ग्राम चिकन्या में 8 अप्रैल को अनुसूचित जाति की लड़की की शादी के दौरा बिनौली रोकने को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान एएसपी डॉ. बाकलवार ने मोर्चा संभाला और माहौल शांत किया था। अगले दिन ही दलित के घर की छत पर अज्ञात लोगोंं द्वारा पत्थर फेंकने की घटना हुई। इन दोनों घटना के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच अाए दिन विवाद की स्थिति बनती रही। पिछले सप्ताह एसडीओपी भंवरसिंह सिसौदिया की उपस्थिति में दोनों पक्षों की बैठक हुई। जिसमें दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने की बात कहीं, लेकिन रविवार रात फिर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। जिस पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद अधिकारियों ने ग्राम चिकन्या जाकर निरीक्षण किया अौर दोनों पक्षों से अलग-अलग चर्चा की। ग्राम के माहौल को शांतिपूर्ण करने की दृष्टि से प्रशासन ने ग्राम चिकन्या के अजा तथा साैंधिया राजपूत समाज के लोगों को मंगलवार को बुलाकर विश्रामगृह में बैठक आयोजित की।

बैठक में विधायक चंदरसिंह सिसौदिया ने कहा कि कतिपय स्वार्थी तत्वों को क्षेत्र में शांतिप्रिय माहौल रास नहीं आ रही है। वे क्षेत्र में शांति का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक चंदरसिंह सिसौदिया, एसडीएम आरपी वर्मा, एएसपी डॉ इंद्रजीत बाकलवार, एसडीओपी भंवरसिंह सिसौदिया, तहसीलदार अजय पाठक, थाना प्रभारी केएस मंडलोई सहित ग्राम के पूर्व जनपद प्रतिनिधि डालूसिंह चौहान, गौतमसिंह, सरपंच दरबारसिंह चौहान, सोंधिया राजपूत समाज के प्रदेश सचिव डॉ. नारायणसिंह चौहान, शंभूलाल मेघवाल, गोपालसिंह, रामचंद्र, कन्हैयालाल, लक्ष्मण, बालाराम, गोवर्धनसिंह आदि उपस्थित थे।

प्रकरण में चार गिरफ्तार

गरोठ थाना प्रभारी केएस मंडलोई ने बताया कि बालू पिता लालाराम मेघवाल निवासी चिकन्या ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिस पर आरोपी रणजीतसिंह पिता हरिसिंह, पूरनसिंह पिता सौदानसिंह, बालूसिंह पिता मानसिंह तथा कालूसिंह पिता करणसिंह मंगलवार गिरफ्तार किया गया।

खबरें और भी हैं...