पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पेयजल सहित अन्य समस्या बताई, अधिकारी बोले आंदोलन से रहें दूर

जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पेयजल सहित अन्य समस्या बताई, अधिकारी बोले- आंदोलन से रहें दूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान आंदोलन की आहट को देखते हुए प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम अायोजित किए जाकर समस्याएं सुनने के साथ आंदोलन को लेकर उनका मन टटोला जा रहा है। हालांकि अधिकारी इस बात स्वीकार नहीं कर रहे। इसी कड़ी में मंगलवार को ग्राम मेलखेड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों ने पेयजल समस्या सहित अन्य समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाया। जिसके निराकरण का आश्वासन उपस्थित अधिकारियों ने दिया।

मंगलवार कोे शासकीय उमावि मेलखेड़ा में एसडीएम आरपी वर्मा, एएसपी डॉ इंद्रजीत बाकलवार, सीतामऊ एसडीओपी विनोद शर्मा, तहसीलदार शामगढ़ प्रेमशंकर पटेल, शामगढ़ थाना प्रभारी ब्रजभूषण हिरवे की उपस्थिति में ग्राम में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जनसंवाद कार्यक्रम में ग्राम मेलखेडा व नारिया के ग्रामीण उपस्थित हुए। अधिकारियों के पूछने पर ग्रामीणों ने प्रमुख रूप से पेयजल समस्या के बारे में बताया। जिस पर अधिकारियों ने टैंकर से पानी की व्यवस्था करवाने के साथ नलकूप खनन के लिए स्थल चयन के निर्देश दिए। कुछ ग्रामीणों ने बिजली की समस्या बताते हुए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने की बात कही। इस पर बिजली कंपनी के अधिकारियों को बिजली संबंधित समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया। मंडी में बारदान की कमी की शिकायत पर भी अधिकारियों ने समस्या निराकरण का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने इस दौरान किसान आंदोलन को लेकर भी किसानों का मन टटाेला तो ग्रामीणों ने आंदोलन से खुद को दूर रखने की बात कही।

मेलखेड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते अधिकारी।

खबरें और भी हैं...