विक्रमसिंह से नहीं हो सकी पूछताछ
गरोठ | ग्राम खेरखेड़ा निवासी युवक विक्रमसिंह को पुलिस दल सोमवार देररात लेकर गरोठ पहुंचा। उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण उसे इलाज के लिए मंदसौर रैफर किया। पूछताछ नहीं हो पाई है। स्वस्थ होने के बाद ही पुलिस उससे पूछताछ करेगी। गरोठ टीआई केएस मंडलोई ने बताया 11 मई से लापता विक्रमसिंह सौंधिया राजपूत (33) साेमवार देरशाम को सुसनेर में मिला। उसका स्वास्थ ठीक नहीं होने के कारण सुसनेर में स्वास्थ्य लाभ के बाद देररात को एएसआई चंद्रपालसिंह तोमर टीम के साथ लेकर गरोठ पहुंचे। स्वास्थ को देखते हुए विक्रमसिंह को मंदसौर रैफर किया। छुट्टी होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी तभी पता चल पाएगा कि वह इतने दिनों कहां रहा।