भास्कर संवाददाता | गरोठ/सुवासरा
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेसजनों ने मनाई। गरोठ सहित सुवासरा, शामगढ़, भानपुरा में कांग्रेसजनों ने श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेसजनों ने राजीव के चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण किया अौर विचार व्यक्त किए।
सोमवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा गरोठ क्षेत्र के ग्रामीण पंचायत चिकन्या में पुण्यतिथि मनाई गई। पंचायती राज संगठन के संयोजक अनूप व्यास ने बताया की स्व. राजीवजी ने पंचायती राज अधिकार दिए। वे मानते थे कि भारत की की उन्नति केवल ग्रामीण क्षेत्र से होकर ही हो सकती है। पूर्व जनपद पंचायत सदस्य डालूसिंह चौहान, पूर्व सरपंच शिवसिंह, रणजीतसिंह चौहान ने भी विचार रखे। सुवासरा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा रेस्ट हाउस परिसर में विधायक हरदीपसिंह डंग की उपस्थिति व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश मांदलिया के नेतृत्व में स्व.राजीवजी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर विधायक डंग ने कहा की माता स्व. इंदिराजी के पद चिन्हों पर चलकर राजीवजी ने देश ऊंचाइयों तक पहुचाया। संचार क्रांति एवं युवाओ का 18 साल की उम्र में वोट डालने का अधिकार दिलाया।