पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शामगढ़ मंडी में लहसुन खरीदी की रिकाॅर्डिंग कराई गरोठ मंडी में चना खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत

शामगढ़ मंडी में लहसुन खरीदी की रिकाॅर्डिंग कराई गरोठ मंडी में चना खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी शामगढ़ में सोमवार को तहसीलदार व मंडी प्रशासन की सख्ती का असर दिखा। लहसुन खरीदी में गड़बड़ी रोकने के लिए मंडी प्रशासन द्वारा रिकॉर्डिंग करवाई। बावजूद चंदवासा और गरोठ के एक व्यापारी द्वारा किसान के नाम पर अपनी लहसुन बेचने की बात सामने आई। स्थानीय व्यापारियों के साथ व्यापारी संघ ने विरोध दर्ज करवाया। इधर, गरोठ मंडी में गड़बड़ी और किसानों की परेशानी की शिकायत मिलने पर विधायक चंदरसिंह सिसौदिया रात में ही मंडी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

सोमवार को मंडी खुली तो किसानों का भावांतर पंजीयन के साथ पासबुक आदि भी चैक की गई। वाहनों के नंबर नोट किए उसके बाद प्रवेश दिया। मंडी प्रशासन ने लहसुन की नीलामी की वीडियो रिकाॅर्डिंग भी की। इसके दौरान किसान व व्यापारी के चेहरे सामने आने से जो व्यापारी गड़बड़ी कर रहे थे, उन्होंने अपनी उपज दोबारा नीलाम नहीं करवाई।

किसान को आगे खड़ा करके उपज नीलाम करने का विरोध

शामगढ़ में लहसुन नीलामी के दौरान वीडियो रिकाॅर्डिंग करते कर्मचारी।

मंडी में पानी-बिजली की व्यवस्था नहीं- गरोठ कृषि उपज मंडी में चने की खरीदी हो रही है। इसमें गड़बड़ी अौर किसानों को परेशानी शिकायत पर विधायक चंदरसिंह सिसौदिया रविवार रात करीब 9 बजे मंडी प्रांगण पहुंचे। किसान रामसिंह, डालूराम मेघवाल ने बताया मंडी प्रांगण में रहने की व्यवस्था नहीं है। लाइट अौर पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं हैं। इस पर तैनात कर्मचारियों को तत्काल पानी-बिजली की व्यवस्था करने की हिदायत दी। इस दौरान उनके साथ जनपद अध्यक्ष भगवानसिंह चंद्रावत भी मौजूद थे।

दोपहर करीब 3 बजे चंदवासा व गरोठ व्यापारी अपनी लहसुन किसानों को खड़ाकर नीलाम करवा रहे थे। इस बात की भनक स्थानीय व्यापारियों को लग गई तो उन्होंने इसका विरोध किया। मंडी व्यापारी संघ संरक्षक रमेश काला, अध्यक्ष प्रवीण काला, रामगोपाल फरक्या, अनिल काला सहित अन्य व्यापारी मंडी सचिव आनंदसिंह ठाकुर के पास पहुंचे। कहा जब व्यापारी अपना माल नहीं बेच सकता तो चंदवासा के मातृकृपा टेडर्स, श्रीनाथ टेडर्स सहित गरोठ के अंबिका वाले कैसे किसान को खड़ाकर बेच रहे हैं। ऐसे व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके चलते मंडी में करीब आधा घंटा तक नीलामी रुकी रही। जब व्यापारी सामने नहीं आए तो मंडी सचिव ने कुछ संदिग्ध ढेर की नीलामी रुकवा दी लेकिन बाद में किसान आवश्यक दस्तावेज लेकर आ गए तो नीलामी करवाना पड़ी। स्थानीय व्यापारियों ने मांग की कि एेसे व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। यह मुद्दा मंडी व्यापारी और मंडी सचिव के बीच हुई बैठक में भी गर्माया। सचिव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

व्यापारियाें को समझाइश दी

लहसुन खरीदी में गड़बड़ी रोकने के लिए नीलामी की वीडियो रिकाॅर्डिंग करवाई है। सख्ती के कारण किसानों को कुछ परेशानी आई, उसका निराकरण किया गया। मंडी व्यापारियों की बैठक में समझाइश दी है। कुछ व्यापारियों की शिकायत मिली है, उनके खिलाफ जांचकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आनंदसिंह ठाकुर, सचिव कृषि उपज मंडी शामगढ़

हम मंडी मेें नजर रखे हुए हैं

मंडी में काफी सुधार हुआ है। प्रशासन की नजर मंडी में खरीदी पर है। सचिव को व्यवस्था सुधारने के साथ गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। कहीं परेशानी अाती है तो सहयोग के लिए तैयार हैं। प्रेमशंकर पटेल, तहसीलदार शामगढ़

खबरें और भी हैं...