पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 600 महिला पुरुषों ने 3 किमी की यात्रा निकाली, 20 जगह स्वागत

600 महिला-पुरुषों ने 3 किमी की यात्रा निकाली, 20 जगह स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम जन्मोत्सव गरोठ सहित सुवासरा, भानपुरा में ब्राह्मण समाज ने शोभायात्रा निकाली। गरोठ में आद्य गौड़ ब्राह्मण पंचायत भवन धर्मशाला से बैंडबाजों और ढोल के साथ यात्रा निकली, जो नगर को करीब 3 किमी लंबा सफर तय कर पुन: धर्मशाला पहुंची। यात्रा में 600 से ज्यादा महिला-पुरुष व युवक-युवतियां शामिल थे। जो भजनों अौर ढोल की थाप पर नाचते-झूमते और भगवान परशुराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। यात्रा का 20 से ज्यादा स्थानों पर समाजजन सहित विभिन्न समाजों और सामाजिक व अन्य संगठनों ने स्वागत किया। यात्रा के धर्मशाला पहुंचने पर महाआरती के बाद महाप्रसादी बांटा।

परशुराम जयंती

आराध्य भगवान के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज ने जिलेभर में किए आयोजन, महिलाएं व युवतियों ने किया नृत्य तो युवाओ ंने लगाए जयकारे

परशुराम जन्मोत्सव पर सकल ब्राह्मण समाज गरोठ द्वारा निकाली शोभायात्रा में नृत्य करती युवतियां व महिलाएं।

मोड़ीमाता मंदिर प्रांगण से निकाला चल समारोह

सीतामऊ | भगवान परशुराम जयंती पर सकल ब्राह्मण समाज ने मोड़ी माता प्रांगण से चल समारोह निकाला। राजवाड़ा चौक में विधायक हरदीप सिंह डंग के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चल समारोह में सुरेंद्र व्यास, सत्य प्रकाश त्रिवेदी, श्यामा प्रसाद जोशी, रमेश राव, अनिल पांडे सहित समाजजन मौजूद थे।

परशुराम वाटिका में आराध्यदेव का किया अभिषेक, फिर निकाली यात्रा

मंदसौर |
परशुराम जयंती पर बुधवार को ब्राह्मण समाजजन ने सुबह परशुराम वाटिका में अभिषेक कर शाम को वाहन रैली निकाली। इसमें 100 से अधिक वाहनों पर समाजजन पताका लिए चल रहे थे। आगे जीप में भगवान परशुराम की तस्वीर रखी थी। नगर भ्रमण कर रैली परशुराम वाटिका पहुंची। यहां महाआरती हुई। दिलीप शर्मा, घनश्याम बटवाल, धीरेंद्र त्रिवेदी, देवेंद्र पुराणिक, विजय शर्मा, ब्रजेश जाेशी, प्रवीण शर्मा, प्रवीण व्यास सहित समाजजन मौजूद थे।

दलौदा में परशुराम जयंती पर रोड का नामकरण - परशुराम जयंती पर प्रगति चौराहे से सीतामऊ रोड की ओर रेलवे फाटक तक के मार्ग का नाम परशुराम मार्ग रखा गया। घोषणा सरपंच विपिन जैन ने की। ब्राह्मण समाज ने शिव मंदिर से चल समारोह निकाला। इसमें गोपाल शर्मा, प्रेमप्रकाश पाराशर, रामचंद्र व्यास, आशीष नागर सहित समाजजन मौजूद थेे।

खबरें और भी हैं...