पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाद : चिकन्या में पुलिस तैनात, 50 जवानों का अतिरिक्त बल आया

विवाद : चिकन्या में पुलिस तैनात, 50 जवानों का अतिरिक्त बल आया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुसूचित जाति व सौंधिया राजपूत समाज के बीच 1 माह से चिकन्या में चल रहे विवाद के मद्देनजर बुधवार को ग्राम में पुलिस बल तैनात रहा। 8 अप्रैल को अनुसूचित जाति की एक लड़की की बिनौली रोकने को लेकर हुए विवाद के बाद से लगातार आए दिन विवादास्पद स्थिति निर्मित हो रही थी।

इसको लेकर मंगलवार को विधायक चंदरसिंह सिसौदिया, एसडीएम रामप्रसाद वर्मा, एएसपी डॉ. इंद्रजीत बाकरवाल, एसडीओपी भंवरसिंह सिसौदिया, तहसीलदार अजय पाठक आदि ने चिकन्या के दोनों समुदायों के लोगों से चर्चा कर निर्णय कराया था कि भविष्य में ग्राम का किसी भी प्रकार से माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए बैठक में दोनों समुदायों से पांच-पांच लोगों को प्रतिनिधि भी बनाए थे। जो पहले ग्राम की समस्या हल करेंगे। ग्रामवासियों से शासन-प्रशासन को आश्वस्त किया था कि भविष्य में ग्राम की शांति भंग नहीं होगी परंतु फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से ग्राम में बुधवार से पुलिस बल तैनात किया है। गरोठ थाना प्रभारी के.एस. मंडलोई ने बताया कि पुलिस-प्रशासन में सुरक्षा व कानून व्यवस्था की दृष्टि से गरोठ, भानपुरा व शामगढ़ थाने के लिए 50 जवानों का अतिरिक्त बल दिया है। इससे लंबे समय से चली आ रही पुलिस बल की कमी पूरी होने में सहायता मिलेगी। चिकन्या में अब शांतिपूर्ण माहौल है फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से जवानों की तैनाती की है।

खबरें और भी हैं...