पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भुगतान, पदोन्नति और अवकाश जैसे मुद्दे का 28 मई तक होगा निराकरण

भुगतान, पदोन्नति और अवकाश जैसे मुद्दे का 28 मई तक होगा निराकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर विकासखंड में समस्या का पंजीयन कराते शिक्षक।

भास्कर संवाददाता | मंदसौर

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहली बार शिक्षकों की समस्या को सुनने के लिए शुक्रवार को प्रत्येक विकासखंड स्तर पर विभागीय समस्या के निवारण के लिए शिविर लगाया। शिक्षकों व प्राचार्यों ने लिखित में विकासखंड अधिकारी को विभाग से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी। समाधान के लिए विकासखंड अधिकारी को 24 मई समस्त जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराना है। 28 मई तक शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने स्तर की समस्या का समाधान कर बाकी जानकारी भोपाल भेजी जाएगी। जिले के पांचों विकासखंड से 304 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को समस्या के समाधान के लिए बार-बार विकासखंड जिला संभाग कार्यालय या संचालनालय तक जाना पड़ता है। ऐसे में शिक्षकों की समस्या को कम करने के लिए विभाग द्वारा शुक्रवार को पांचों विकासखंड के उत्कृष्ट विद्यालय में समाधान शिविर लगाया गया। इसमें शिक्षकों ने छठे वेतनमान के सही निर्धारण का एरियर, एनएसडीएल में अंशदान का सही निर्धारण नहीं, अर्जित अवकाश की प्रविष्टि, सेवा पुस्तिकाओं का संधारण जैसी समस्याएं लिखित में दीं। जिला शिक्षा अधिकारी आर.एल. कारपेंटर ने बताया कि मंदसौर विकासखंड से 94 शिक्षकों द्वारा अपनी विभागीय समस्याओं का पंजीयन कराया । जिले के सभी विकासखंड से 24 मई तक सारी जानकारी मेरे पास आएगी। मेरे स्तर की समस्याओं का यहीं समाधान किया जाएगा। शासन स्तर वाली समस्याओं की जानकारी भोपाल पहुंचाई जाएगी।

विकासखंड शिकायतें

मंदसौर 94

सीतामऊ 47

गरोठ 79

भानपुरा 24

मल्हारगढ़ 60

विकासखंड की शिकायतें

खबरें और भी हैं...