खड़ी वैन में लगी आग, जनहानि नहीं
भानपुरा | गरोठ-भानपुरा रोड स्थित लोटखेड़ी रोड आबादी क्षेत्र में मुख्यमार्ग पर खड़ी वैन में गुरुवार देररात अचानक आग लग गई। लोगों को तब पता चला जब भारी वाहन चालकों ने आग की लपटें उठती देखीं और आवाज लगाई। सूचना पर रात करीब 11.20 बजे नगर परिषद की फायर ब्रिगेड लेकर कर्मचारी पहुंचे, तब तक आग लगभग बुझ चुकी थी। वैन में गैस किट (टंकी) होने के कारण कोई भी पास जाने में घबरा रहा था। वैन किसकी थी, पता नहीं चला।