पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शामगढ़ रोड पर कार व बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल

शामगढ़ रोड पर कार व बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिड़ंत के बाद घटनास्थल से कुछ दूर पड़ी बाइक।

भास्कर संवाददाता | गरोठ

शामगढ़ रोड पेट्रोल पंप के पास कार व बाइक की भिड़ंत में तीन घायल हो गए। कार शामगढ़ की तरफ से आ रही थी जबकि बाइक सामने से रांग साइड से आ रही थी। घटना में घायल बाइक चालक को चेहरे व सिर में ज्यादा चोट लगने के कारण मंदसौर रैफर किया। पुलिस ने कार व बाइक जब्त कर थाने पहुंचाई।

शनिवार सुबह 10 बजे कार क्रमांक-एमपी 14 सीसी 2380 व बाइक क्रमांक- आरजे 28 एम 7788 की पेट्रोल पंप के करीब 50 फीट पहले गरोठ की तरफ भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। जबकि कार का क्लीनर साइड का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होेने के साथ कांच भी फूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक संभवत: अचानक पेट्रोल पंप की तरफ जाने के लिए मुड़ा आैर सामने से आ रही कार से टकरा गया। घटना में बाइक चालक दीवानसिंह सौंधिया राजपूत (40) निवासी लुक्का-चिकनिया का खेड़ा को चेहरे, हाथ-पैर व सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मंदसौर रैफर किया गया। बाइक पर पीछे बैठी मां भगतबाई पति नाथूसिंह सौंधिया राजपूत (65) को पैर व हाथ में चोट आई। कार में क्लीनर सीट की तरफ बैठे प्रहलाद फरक्या (70) निवासी पिपलियामंडी को सिर व हाथ-पैर में चोट आई हैं। भगतबाई ने बताया वह घर से असावती में रिश्तेदारी में जा रहे थे। कार चालक गरोठ में रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे।

घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार।

खबरें और भी हैं...