टेंडर में गड़बडी़ के खिलाफ अनशन की घोषणा की
गावां | गावां प्रखंड के चिहुंटिया निवासी ग्रामीण विकास विभाग के ठेकेदार कुलवती देवी ने डीसी को आवेदन देकर ग्रामीण विकास विभाग गिरिडीह के अधीक्षण अभियंता पर योजना के टेंडर देने में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए अनशन पर बैठने की घोषणा की है। आवेदन में कुलवती देवी ने उल्लेख की है कि व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के लिए नियमों को दरकिनार कर कम अनुभव वाले ठेकेदार को टेंडर दे दिया गया। कहा कि विभाग की अनियमितता के खिलाफ समर्थकों के साथ गुरुवार से गिरिडीह ग्रामीण विकास विभाग के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के समक्ष अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने डीसी से पुनः टेंडर की अपील की है।