पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम से निकले फटे पुराने नोट

एटीएम से निकले फटे-पुराने नोट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में एसबीआई बैंक के बाहर लगे एटीएम से पैसा निकालते समय फटे पुराने तथा स्याही लगे नोट निकलने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि बैंको में लम्बी लाइनों को देखकर सुविधा के लिए एटीएम से पैसा निकाते है तो यहां से पुराने व गले नोट निकल रहे जो दुविधा बनी हुई है। पीडि़त हरकेश सैनी ने बताया कि शुक्रवार शांम को एटीएम से दस हजार निकाले थे। जिसमें पांच हजार के नोट पुराने व गले हुए निकले।

गीजगढ़ एसबीआई शाखा प्रबंधक शम्भूदयाल मीना ने बताया कि एटीएम मे सिकराय से पैसा डाला जाता है मेरे पास भी ऐसी शिकायत आई थी। सिकराय शाखा को सूचित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...