पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पावरकॉम के 3 मुलाजिम व दुकानदार रिश्वत लेते पकड़े

पावरकॉम के 3 मुलाजिम व दुकानदार रिश्वत लेते पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजिलेंस ने पातड़ां के बिजली ग्रिड के सामने पावरकॉम के तीन मुलाजिमों समेत एक दुकानदार को रिश्वत की राशि समेत पकड़ा। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि कस्बा घग्गा के रहने वाले अमनदीप सिंह ने शिकायत दी थी आटा चक्की में कनेक्शन लेने के लिए पातड़ां की ग्रिड में अप्लाई किया था। ग्रिड के दुकान करने वाले व्यक्ति ने कनेक्शन दिलाने के बदल पावरकॉम अधिकारियों के नाम पर पैसे मांगे। 30,000 रुपए लेते हुए विजिलेंस ने सरकारी गवाह की मौजूदगी में दुकानदार समेत पावरकॉम के एक अधिकारी को पकड़ लिया। इसके बयान के आधार पर पावरकॉम के दो अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया।

10 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फतेहगढ़ साहिब | सीआईए पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान संदीप शर्मा निवासी सरहिंद के तौर पर हुई है जो पेशे से एक एडवोकेट है। सीआईए इंचार्ज दलवीर सिंह ने बताया कि ज्योति स्वरूप चौक में संदीप की कार की जांच की गई तो उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन मिली।

खबरें और भी हैं...