नशे में धुत होकर टांगी से काटकर पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
घाघरा थाना क्षेत्र के गोरियाडीह निवासी छेदु नायक ने बुधवार को टांगी से मारकर 60 वर्षीय प|ी मांजो देवी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नशे में धुत छेदू नायक ने घर में ही प|ी मांजो देवी को टांगी से काट डाला। इससे पूर्व घर में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। छेदू नायक ढांक बाजा बजाने का काम करता था। हमेशा उसकी प|ी सिर पर ढांक लेकर साथ जाती। ग्रामीणों ने बताया कि मांजो की हत्या के कुछ देर बाद आसपास के लोगों को पता चला। छेदु ने हत्या में प्रयुक्त टांगी को पानी से साफ कर दिया था और हत्या के बाद घर के बाहर ही बैठा था। गांव के लोग को जुटता देख उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे भागने नहीं दिया। छेदु ने बताया कि ढांक बजाने के बदले में उसे जो धान चावल आदि मिलता था उसे बेच उसकी प|ी शराब पी जाती थी। जिससे वह गुस्से में था और नशे की हालत में प|ी को टांगी से काट डाला। हत्यारे का बेटा बाहर कमाने गया हुआ है। घर में प|ी के साथ दोनों रहा करते थे।