मरम्मत के बाद देवी मंडप में पूजा शुरू, उमड़ रहे भक्त
देवी मंडप में तोड़फोड़ के बाद बुधवार को पूजा अर्चना शुरू हुई। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई है। इसके बाद पूजा के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। पूजा के बाद लंगर का भी आयोजन किया गया। जिसमें आदिवासी और सदान समुदाय के कई बुद्धिजीवी भी शामिल थे। गौरतलब है कि देवी मंडप में तोड़फोड़ के बाद से विवाद गहरा गया था। दोनों पक्ष से कई आदिवासी व गैर आदिवासी नेताओं ने पूरे मामले का राजनीतिकरण को समझते हुए समाधान निकाला। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य तंबू उरांव ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने मंडप को क्षतिग्रस्त कर आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया था। यह काम आदिवासी या सदन समुदाय का नहीं हो सकता है। सांसद प्रतिनिधि अनिल प्रसाद पप्पू ने कहा कि मरम्मत के दौरान ध्यान दिया गया है कि मंडप के सात पिंड के मूल स्वरूप में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हो। गांव में मंडप में पूजा-अर्चना की जाती है। इस मौके पर सतवंती देवी, अशोक उरांव, योगेंद्र भगत महेंद्र भगत, सुनीता उरांव, अमित नाग, विजय जायसवाल , अजय जायसवाल , नीरज जायसवाल , मन्तु साहू, अजय साहू, खिलेश्वर साहू, अनिल प्रसाद, अमित ठाकुर, हेमंत झा, दीपक गुप्ता, सुलेश्वर साहू, संजय सिंह व अरविंद आदि मौजूद थे।