मरीज के लिए किया रक्तदान
लोहरदगा | सदर अस्पताल में इलाजरत घाघरा प्रखंड के घाघरा निवासी एजाजुल खान की प|ी को डाक्टरों ने खून की कमी बताई। परिवार के सदस्यों ने खून की खोजबीन की परंतु कहीं खून नहीं मिला। जिसके बाद सदस्यों ने सामाजिक विचार मंच के सदस्य ज्ञान प्रकाश से संपर्क किया। ज्ञान प्रकाश ने उक्त महिला के लिए एक यूनिट रक्तदान किया।