घाघरा |प्रखंड की बीमरला पंचायत अंतर्गत गुटुआ बीजाटोली में शनिवार की रात जंगली हाथियों ने दो लोगों के घरों को ध्वस्त कर अनाज नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार हाथियों ने गुटुवा बीजाटोली निवासी जीवन लाल उरांव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद बलियो उराईन के घर को तोड़कर घर में रखे 40 मन धान व 50 क्विंटल गेहूं को बर्बाद कर दिया है। इस संबंध में पूर्व मुखिया जेवियर लकड़ा ने अंचल व प्रशासन वन विभाग से पीड़ितों को अविलंब मुआवजा व राहत सामग्री देने की मांग की है।