पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वज्रपात से भाई की मौत, 3 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी कुसुम टोली में रविवार को वज्रपात की चपेट में आने से 10 वर्षीय धनवीर उरांव की मौत हो गई। जबकि तीन लोग 15 वर्षीय आरती कुमारी, 18 वर्षीय ज्योति कुमारी व 16 वर्षीय पूजा कुमारी घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार सभी एक ही परिवार की सगे भाई-बहन हैं। वज्रपात की घटना के शिकार हुए सभी लोग कुसुमटोली के समीप नगड़ा बांध में अपने खेत में परिवार के साथ प्याज कोड रहे थे। इसी दौरान लगभग तीन बजे वज्रपात की चपेट में आने से धनवीर उरांव की मौत हो गई। जबकि तीनों सगी बहने गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां तीनों घायल बहनों का इलाज चल रहा है।

इधर वज्रपात की चपेट में आने से देवाकी पीठवर टोली गांव निवासी विश्वनाथ उरांव के तीन बैल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विश्वनाथ अपने तीनों बैल को अपने घर के बगल में बांधकर रखा था। इसी दौरान अचानक बारिश के साथ वज्रपात हुई और तीनों बैल चपेट में आ गए। अब विश्वनाथ के पास कोई बैल नहीं है। इस घटना के बाद विश्वनाथ का पूरा परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। विश्वनाथ ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे का गुहार लगाया है।

खबरें और भी हैं...