पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्कृति को सुरक्षित रखने की है जरूरत : चमरा लिंडा

संस्कृति को सुरक्षित रखने की है जरूरत : चमरा लिंडा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाघरा | सरहुल संचालन समिति आदर के तत्वावधान सरहुल धूमधाम से मनाया गया। हाईस्कूल स्थित सरना टाड़ में पहान पुजार द्वारा पूजा करने के बाद शोभा यात्रा निकाली गयी। आदर बाजारटांड़ में सभा की गई। करीब 40 खोडहा दल कार्यक्रम में शामिल हुई। मुख्य अतिथि विधायक चमरा लिंडा ने कहा कि सरहुल प्रकृति की पूजा है। हमें अपनी संस्कृति को सुरक्षित रखने की जरूरत है। पूर्वजों की संस्कृति को हमें बचाना है। प्रकृति की रक्षा करना सभी का उत्तरदायित्व है। वहीं उपप्रमुख कृष्णा लोहरा ने कहा कि हमें प्रकृति की रक्षा के लिए आज से ही संकल्प लेना होगा। जिस तरह से पेड़ो की कटाई हो रही है इसे रोकने की जरूरत है। वहीं कई अन्य वक्ताओं ने संबोधन किया। जुलूस में बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा, सीआरपीएफ के कमांडेंट रविन्द्र भगत, उपप्रमुख कृष्णा कुमार लोहरा, शिवराम कच्छप, जयपाल उरांव, लालदेव भगत, मुखिया राजीव उरांव, बादल राम सहित कई लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...