पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टांगी से मार कर महिला की हत्या, मामला दर्ज

टांगी से मार कर महिला की हत्या, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाघरा थाना क्षेत्र के चूल्हामाटी निवासी 45 वर्षीय बिरसी देवी की सोमवार की रात अपराधियों ने टांगी से मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर मृतका के पति शिवनाथ महली ने घाघरा थाने में अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज कराया है। उसने कहा कि बिरसी देवी सोमवार को सुबह करीब 10 बजे गेहूं के खेत पर रखवाली के लिए गई थी। परंतु देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। मंगलवार को बिरसी का शव सेरेंगदाग विक्रम डेरा के समीप पाया गया। टांगी से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई थी। साक्ष्य को छुपाने की नीयत से उसे पेड़ के सूखे पत्तों से ढक दिया गया था। शिवनाथ महली ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह प्रातः 10 बजे अपने घर चूल्हामाटी से सेरेंगदाग हॉस्पिटल के लिए निकला था। उसी समय उसकी प|ी खेतों में गेहूं की रखवाली के लिए निकली थी।

आपसी विवाद में हत्या की आशंका : थाना प्रभारी

इस संबंध में थाना प्रभारी सुदामा चौधरी से पूछे जाने पर कहा कि अज्ञात अपराधियों द्वारा महिला की हत्या की गई है। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आपसी विवाद में हत्या किए जाने की आशंका है।

खबरें और भी हैं...