देवी मंडप में हुई तोड़फोड़ की झानद ने की निंदा
घाघरा | झारखण्ड नवनिर्माण दल के संयोजक विजय कुमार सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर घाघरा स्थित देवी मंडप में तोड़फोड़ की घटना की निंदा की। कहा कि किसी भी समुदाय का आस्था पर इस तरह के कार्य से बचना चाहिए। सामाजिक सौहार्द से खिलवाड़ करने वालों पर जांचोपरांत करवाई की जानी चाहिए। कोई भी हो गलत कार्य करने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई करें। लोग सामाजिक समरसता को बनाए रखें। मानव का सबसे बड़ा धर्म मानवता और इंसानियत है।