घाघरा : सरहुल मेले में 65 खोड़हा दल झूमे
घाघरा प्रखंड के देवाकी गांव में सरहुल मेला का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान लगभग 65 खोड़हा दलों ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ नृत्य गान करते हुए मेले में भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि थानेदार सुदामा चौधरी ने कहा कि सरहुल पर्व झारखंड का महत्वपूर्ण पर्व है। सरहुल झारखंड की परंपरा से जुड़ा है। यह लोग एकजुट होकर भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर खोड़हा दलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जयपाल उरांव, मुखिया नायराय उरांव, अशोक उरांव, रामधनी साहू, ओम प्रकाश मिश्रा, अशोक उरांव, बिरिया उरांव, सानिया पहान, लीटू पहान, धर्मपाल उरांव, बचन देव कुजूर, धर्मेश उरांव व लक्ष्मण उरांव समेत कई लोग मौजूद थे।