करंट की चपेट में आने से युवती झुलसी, रिम्स रेफर
लोहरदगा | बिजली की करंट के चपेट में आने से मंगलवार को घाघरा के गम्हरिया निवासी संजय मिश्रा की 18 वर्षीय पुत्री ऋतिका गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ऋतिका घर पर ही बिजली करंट की चपेट में आने से झुलस गई।