पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनगणना आैर दाखिल खारिज का काम शीघ्र करें

जनगणना आैर दाखिल खारिज का काम शीघ्र करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत संघ के जिला सचिव बिरसा टाना भगत के नेतृत्व में टाना भक्तों का एक प्रतिनिधिमंडल अंचलाधिकारी दिनेश प्रसाद गुप्ता से मिलकर घाघरा प्रखंड में टाना भगतों की जनगणना एवं उत्तराधिकारी दाखिल खारिज हेतु शीघ्र कार्य करने का मांग की। साथ ही टाना भगतों द्वारा अंचलाधिकारी दिनेश प्रसाद गुप्ता से मिलने के पूर्व प्रखंड मुख्यालय स्थित चबूतरा पर बैठकर विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए टाना भगतों की समस्याओं से अंचलाधिकारी दिनेश प्रसाद गुप्ता को अवगत कराया गया। इस संबंध में टाना भगत के जिला सचिव ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा टाना भगतों की जनगणना कर उत्तराधिकारी के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए अंचलाधिकारी उपायुक्त को पत्र प्रेषित कर शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। मौके पर मनिया टाना भगत, महावीर टाना भगत, रामचंद्र टाना भगत, हाउड़ा टाना भगत, जीतवाहन टाना भगत, तेंबू टाना भगत, घुड़ टाना भगत, लूथर थाना भगत, देवसाई टाना भगत ,दुरिनया टाना भगत गन्दीरा टाना भगत आदि थे।

खबरें और भी हैं...