घाघरा प्रखंड मुखिया संघ की बैठक चपका पंचायत भवन में शनिवार को अध्यक्ष आदित्य भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न पंचायत के मुखिया ने अपनी समस्या रखीं। कहा कि मनरेगा योजना से मुर्गी शेड, बकरी शेड, सूअर शेड, वर्मी कंपोस्ट की सामग्री का भुगतान नहीं हो पाया है। जिसका समय पर भुगतान करने के लिए सभी मुखियाओं ने वीडियो से की है। इस मौके पर आदित्य भगत, झारी उरांव, राजीव उरांव, बांधो देवी, उमा भगत, संजय उरांव, तेम्बो देवी, घुड़ा उरांव, सोमरा उरांव, नीलमणि देवी, बिरासनी देवी, राजमुन्नी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।