पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण लेना जरूरी

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण लेना जरूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वरूप सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवडीहा में सात दिवसीय आवासीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ विजय कुमार सोनी ने कहा कि हरि वनवासी विकास समिति की ओर से आयोजित नवीन आचार्य स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ शिक्षा विकास के लिए प्रशिक्षण जरूरी है।

प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक प्रशिक्षण का लाभ लेकर अपने-अपने स्कूलों में पूरी मजबूती के साथ बच्चों को शिक्षा दें। इसके अलावा कार्यक्रम को अखिल भारतीय सह शिक्षा प्रमुख बृजमोहन मंडल ने भी संबोधित किया। सात दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण में जमशेदपुर, तपकरा, चाईबासा, घाटशिला, लोहरदगा, गुमला आैर सिमडेगा के विभिन्न स्कूलों से आए 60 नवीन आचार्य को प्रशिक्षक जगमोहन बड़ाईक, ब्रजमोहन द्वारा विद्यालय नियमावली व शिक्षण पद्धति के बारे में बताया। मौके पर स्वरूप सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवडीहा के आचार्य जयप्रकाश सिंह, फाल्गुनी सिंह, जलेश्वर भगत, सहदेव सिंह, सुरेश्वर कुजूर, अर्चना रानी, नेहा कुमारी, राजलक्ष्मी कुजूर, विभा देवी, वसुंधरा कुमारी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...