पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घाघरा : लोगों को समय पर राशन का वितरण करें पीडीएस दुकानदार

घाघरा : लोगों को समय पर राशन का वितरण करें पीडीएस दुकानदार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाघरा प्रखंड सभागार में मंगलवार को जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों व गैस एजेंसी के संचालक की बैठक हुई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी समीर कच्छप ने पीडीएस दुकानदारों को अंत्योदय के कार्डधारियों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। दुकानदारों को अंत्योदय लाभुक के उज्ज्वला गैस कनेक्शन फॉर्म गैस एजेंसी में जमा कराने को कहा। लाभुकों को राशन वितरण समय पर करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश प्रसाद गुप्ता, भारत गैस के संचालक ओम प्रसाद गुप्ता, डीलर अजय प्रताप जायसवाल, रूपेश्वर सिंह, सोमरा उरांव, संतोष साहू, संजय साहू, निमाज खान, श्याम बिहारी शुक्ला, शिशिर शर्मा व बीरेंद्र साहू सहित कई राशन दुकानदार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...