दाखिल-खारिज के लिए टाना भगतों से लिया जमीन के कागजात
घाघरा | घाघरा अंचल प्रशासन द्वारा नवडीहा पंचायत सचिवालय में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टाना भक्तों के दाखिल-खारिज संबंधित मामलों के निपटारे के लिए राजस्व कर्मचारी बृजेश कुमार सिंह ने जमीन के कागजात टाना भगतों से प्राप्त किया। साथ ही राजस्व शिविर नवडीहा पंचायत के विभिन्न गांव से आए वृद्धा, विधवा पेंशन के लाभुकों से आवेदन पत्र भी लिया। इस मौके पर नवडीहा पंचायत के मुखिया बांदौ उरांव, उप मुखिया अरुण कुमार साहू, सुकेश्वर टाना भगत, ठुपेन्द्र टाना भगत, पूसा टाना भगत, महावीर टाना भगत, बुधराम टाना भगत, महेश टाना भगत सहित बड़ी संख्या में टाना भगत व ग्रामीणों उपस्थित थे।