पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर क्षेत्र में युवा निभाएं अपनी भागेदारी : कश्यप

हर क्षेत्र में युवा निभाएं अपनी भागेदारी : कश्यप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई अनाज मंडी परिसर में महर्षि कश्यप प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप शामिल हुए। बतौर विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के सांसद प्रवीन निषाद, रामचरित्र निषाद व धमेंद्र कश्यप सहित बिहार के सांसद अजय निषाद पहुंचें। सम्माननीय अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक घरौंडा रमेश कश्यप व इंद्री के पूर्व विधायक डॉ. अशोक कश्यप ने शिरकत की। कार्यक्रम के संयोजक आरडी कश्यप व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। मुख्यअतिथि ने कहा कि युवाओं को हर क्षेत्र में अपनी भागेदारी निभाएं ताकि समाज शिक्षित हो और संगठित हो। संत रामस्वरूप ब्रह्मानंद ने कहा कि कश्यप समाज के लोगों को सृष्टि रचयिता महर्षि कश्यप के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। समारोह से पूर्व पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गई।

खबरें और भी हैं...