पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10वीं की छात्रा से िशक्षक ने की अश्लील हरकत, स्कूल से हुआ फरार, मामला दर्ज

10वीं की छात्रा से िशक्षक ने की अश्लील हरकत, स्कूल से हुआ फरार, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुताना गांव के सरकारी स्कूल में स्कूली अध्यापक ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने पूरी घटना जानकारी स्कूली अध्यापिका को दी। सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन स्कूल में पहुंच गए । घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

गुरुवार को कुताना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हर रोज की तरह कक्षाएं लगी हुई थी। दसवीं कक्षा की एक छात्रा स्कूल में कार्यरत पीटीआई के पास किसी विषय को लेकर सवाल पूछने के लिए गई थी। अध्यापक ने उसे वहीं पर बैठा लिया और वहां मौजूद सातवीं कक्षा के छात्रों को भेज दिया और उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकत की। छात्रा के मुताबिक वह अध्यापक से हाथ छुड़ा कर वहां से निकलने की कोशिश करने लगी तो अध्यापक ने उसे घेर लिया। किसी तरह से छात्रा वहां से बचकर अध्यापिका ममता वर्मा के पास पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। अध्यापिका ममता ने छात्रा के परिजनों को मौके पर बुलाया। छात्रा के साथ हुई अश्लील हरकत के बाद परिजन व ग्रामीणों गुस्से में थे। हंगामा होता देख आरोपी अध्यापक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अध्यापिका ममता ने अध्यापक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। अध्यापिका ममता वर्मा ने बताया कि छात्रा उसके पास दौड़ती हुई आई थी और वह काफी घबराई हुई थी। जब उससे पूछा गया तो उसने अध्यापक द्वारा अश्लील हरकत करने की बात की। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को की है। पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

आरोपी अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज किया

कुताना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत की शिकायत मिली है। अध्यापिका ममता वर्मा के बयान पर आरोपी अध्यापक अशोक बंसल के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है। -मनोज कुमार, एसएचओ,घरौंडा

भास्कर न्यूज | घरौंडा

कुताना गांव के सरकारी स्कूल में स्कूली अध्यापक ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने पूरी घटना जानकारी स्कूली अध्यापिका को दी। सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन स्कूल में पहुंच गए । घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

गुरुवार को कुताना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हर रोज की तरह कक्षाएं लगी हुई थी। दसवीं कक्षा की एक छात्रा स्कूल में कार्यरत पीटीआई के पास किसी विषय को लेकर सवाल पूछने के लिए गई थी। अध्यापक ने उसे वहीं पर बैठा लिया और वहां मौजूद सातवीं कक्षा के छात्रों को भेज दिया और उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकत की। छात्रा के मुताबिक वह अध्यापक से हाथ छुड़ा कर वहां से निकलने की कोशिश करने लगी तो अध्यापक ने उसे घेर लिया। किसी तरह से छात्रा वहां से बचकर अध्यापिका ममता वर्मा के पास पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। अध्यापिका ममता ने छात्रा के परिजनों को मौके पर बुलाया। छात्रा के साथ हुई अश्लील हरकत के बाद परिजन व ग्रामीणों गुस्से में थे। हंगामा होता देख आरोपी अध्यापक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अध्यापिका ममता ने अध्यापक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। अध्यापिका ममता वर्मा ने बताया कि छात्रा उसके पास दौड़ती हुई आई थी और वह काफी घबराई हुई थी। जब उससे पूछा गया तो उसने अध्यापक द्वारा अश्लील हरकत करने की बात की। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को की है। पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

खबरें और भी हैं...