घरौंडा. गुढ़ा निवासी कैप्टन मनमोहन ने पायलट ट्रेनिंग पूरी की।
घरौंडा| गांव गुढ़ा निवासी व भारतीय आर्मी में कैप्टन के पद पर तैनात कैप्टन मनमोहन सिंह एक वर्ष की ट्रेनिंग के बाद भारतीय आर्मी के पायलट बन गए। कैप्टन मनमोहन सिंह देश के 37 आर्मी अफसरों में नासिक में आयोजित पासिंग आउट परेड में शामिल किए। कैप्टन मनमोहन सिंह अब भारतीय आर्मी के बड़े हैलीकॉप्टर उड़ाएंगे व देश में एक स्थान से दूसरे स्थान तक हर स्थिति से निपटने में सक्षमता हासिल कर देश सेवा का कार्य करेंगे। मनमोहन सिंह पिछले एक वर्ष से भारतीय सेना में पायलट की ट्रेनिंग पर थे। गौरतलब है कि गुढ़ा निवासी मनमोहन सिंह भारतीय आर्मी में लेफ्टिनेंट पद पर भर्ती हुए थे।