करनाल | दो भाइयों को पीटने के मामले में पुलिस ने 7 युवकों पर कार्रवाई की है। पबाना हसनपुर गांव के सुशील की शिकायत पर घरौंडा थाना पुलिस ने बालपबाना के आरोपी प्रितम, मिता, गगनदीप सिंह, रमनदीप, हर्ष और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपियों ने मिलकर गांव बालपबाना क्षेत्र में पीड़ित व उसके भाई प्रवीन को बीच रास्ते में रोककर मारा-पीटा व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।