दुकान से 20 इनर्वटर व 53 बैट्री चोरी
घरौंडा. गांव बरसत में चोरों ने एक इंवर्टर बैटरी की दुकान की चोरी ।
घरौंडा | गांव बरसत में चोरों ने एक इनवर्टर बैट्री की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान में रखी लाखों रुपए की बैट्री-इनवर्टर पर हाथ साफ कर दिए।
दुकानदार ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरीदपुर गांव निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बरसत गांव में काला एजेंसी के नाम से बैट्री व इनवर्टर की दुकान है। बुधवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे और दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान में लगभग 40 नई, 13 पुरानी बैट्री, 20 इनवर्टर व अन्य सामान गायब था।