महर्षि कश्यप प्रकाश पर्व पर घरौंडा में कार्यक्रम 20 को
इंद्री | प्रदेश स्तरीय महर्षि कश्यप प्रकाश पर्व 20 मई को घरौंडा में मनाया जाएगा। जिसमें भाग लेने के लिए समाज के लोगों को निमंत्रण देने के लिए राज्य सभा सांसद वार्ड नंबर 5 इंद्री में नवनिर्वाचित पार्षद सीमा कश्यप के निवास स्थान पर पहुंचे। राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप ने पार्षद सीमा कश्यप और पार्षद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम कश्यप को जीत की बधाई देते हुए प्रकाश पर्व का निमंत्रण दिया।