करनाल | हैफेड के चेयरमैन एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि मरगैन गांव घरौंडा विधानसभा का ऐसा गांव है,जो विकास के मामले में पिछड़ा था। लेकिन अब तक मरगैन गांव में करीब 68 लाख रुपए के विकास कार्योंं के लिए अनुदान मंजूर करवाया है,जिसमें से करीब 23 लाख रुपए के विकास कार्यो का शिलान्यास व उद्घाटन किया। विधायक ने शुक्रवार को मरगैन गांव में 13 लाख 45 हजार रुपए से बनने वाली फिरनी के शिलान्यास व 9 लाख 15 हजार रुपए की लागत से तैयार सामान्य चौपाल का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसडीओ पंचायती राज नारायण दत्त, गांव के सरपंच शेर सिंह संधू,हरिसिंह सरपंच, मंडलाध्यक्ष जोगिन्द्र राणा, सतीश नली, केवल कुमार,रामकुमार, रमेश कुमार, सुमेर चंद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।